हेलो  दोस्तों आज के टाइम में सब ग्लोइंग और फेयर स्किन की चाह रखते हैं ,पर मार्केट में  ब्यूटी प्रोडक्ट्स केमिकल युक्त रहते हैं जो हमारी स्किन पर बुरा असर डालते हैं  जितना हो सके आपको नेचुरल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाइये  . क्या आपको पता है आपके घर की रसोई में पाई जाने वालीं मसूर दाल आपको एक ग्लोइंग स्किन दे सकती है। 
 जी हाँ मसूर की दाल में विटामिन A , विटामिन K , विटामिन B1 व काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।   प्रोटीन युक्त पैक आपकी स्किन को चमकदार और स्मूथ  बनाता है। 
 तो आईये देखते हैं ये फेस पैक कैसे बनता है। 
    

    फेस पैक बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले ४ चम्मच मसूर दाल ले और २ चम्मच चावल और ३ बादाम। 
  • इन सबको मिक्सर में डाल के अचे से पीस लें और पाउडर बना लें। 
  • अब इस पाउडर को निकाल ले और उसमे दो  चम्मच पाउडर को एक कटोरी में निकाल लें , बाकी बचे हुए पाउडर को १ महीने तक स्टोर कर के रख सकती हैं। 
  • कटोरी में लिए पाउडर में १ चम्मच दही , १/२  चम्मच बेसन और शहद १/२ चम्मच दाल सबको  मिक्स कर लें। 
  • अब फेस को अच्छे से साफ़ कर लें और इसको अपने चेहरे और गर्दन में लगा लें। 
  • १५ - २० मिनट बाद सूख जाने पर नार्मल पानी से इसको १-२ मिनट स्क्रब करते हुए  साफ़ कर लें। 

आपको पहली बार में ही अपनी स्किन में फ़र्क़ साफ़ नज़र आएगा।  अच्छे परिणाम के लिए सप्ताह में २-३ बार इसको लगाएं।  यह पैक रंग निखारने के साथ आपकी स्किन की dead cells को निकलता है।  एक्ने और सनटैन को भी दूर करता है।  एक बार इसको जरूर उपयोग करें।