हैलो दोस्तों आज मै आपके साथ स्किन केयर में सबसे जरूरी  हिस्से के बारे में बात करने वाली हूं । फेसवॉश  जी हां फेसवॉश  से जुड़ी कुछ ऐसी  गलतियां आपसे  बताना चाहती हूं जो गलतियां आप  सभी करते हैं । दोस्तो सब रोज अपनी स्किन की केयर तो अच्छे से करते है उसके बाद भी स्किन में कई तरह की समस्याएं  होती है हमें लगता है कि यह तो  हम जो  प्रोडक्ट इस्तेमाल कर रहे हैं उसमें कमी है या हमारी स्किन में ही समस्या है ।परन्तु ऐसा नहीं होता है  ना तो प्रोडक्ट में कोई कमी होती है ।और ना ही हमारी स्किन में। स्किन केयर में सबसे पहला और जरूरी हिस्सा है जो । वो  हैं  फेसवॉश परंतु जब हम पहले स्टेप ही सही तरह से नहीं करेगे तो स्किन में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं जो आपकी स्किन को धीरे - धीरे नुकसान पहुंचाती रहती हैं ।
 ये गलतियां इतनी आम और छोटी होती है कि हम पता ही नहीं  चलता । और हम उसमें ध्यान नहीं देते हैं तो जानते हैं फेसवॉश करते समय वो गलतियां क्या है -

सही फेसवाश  का चयन ना करना-

  दोस्तो स्किन केयर में सबसे जरूरी भाग फेसवॉश होता है अगर आप पहले स्टेप को ही गलत करेगे तो जाहिर सी बात है आज आप चाहे जितनी अच्छे अच्छे प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर ले वो वो उतने अच्छे परिणाम नहीं देते हैं और   जब  हम सही फेसवॉश का इस्तेमाल ही नहीं  करेगे। तो वो फायदे कि जगह हमें नुकसानी ही पहुंचाएंगे। फेस वॉश लेते समय आप यह हमेशा ध्यान रखें कि आप अपनी स्किन के अनुसार ही फेस वॉश का चयन करें। हम कोई भी प्रोडक्ट देख कर बस उसे यूज करना शुरू कर देते हैं और नहीं ध्यान  देते  कि वह हमारी स्किन कि समस्यायों के अनुसार है कि नहीं  तो आपकी स्किन को जिसकी जरूरत हो उसी के अनुसार फेसवॉश का चयन करें जैसे - अगर आपको पिंपल की समस्याएं हैं  तो  नीम वाला फेसवाश इस्तेमाल कर सकती है इसी प्रकार आपकी  स्किन को जो समस्याएं हो उसी के अनुसार फेसवॉश खरीद सकती है ।

स्किन  टाइप के अनुसार  फेसवॉश का चयन ना करना -


सबसे पहले आपको पता होना चाहिए कि आपकी स्किन किस टाईप की है तभी आप उसके अनुसार सही फेसवॉश इस्तेमाल कर पाएंगे । हमेशा ऐसा होता है कि आप गलत फेसवॉश इस्तेमाल करते हैं जो आपकी स्किन में गलत प्रभाव डालते हैं तो आप अगर आप अच्छी और ग्लोइंग  स्किन पाना चाहते हैं तो सबसे पहले सही फेसवॉश खरीदे ।
जैसे - अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आपको मॉइश्चराइज युक्त और ऑयल based फेस वॉश का इस्तेमाल करना चाहिए।  यह स्किन को नमी प्रदान करते हैं  इसके लिए आप honey, green tea , neem और  aloevera  वाले फेस वॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये  ड्राई स्किन के लिए सबसे बेस्ट फेस वॉश होते हैं होते हैं
 और अगर  आपकी स्किन ऑइली है। तो आपकोऑयल कन्ट्रोल फेसवॉश का इस्तेमाल करना चाहिए। जिसके लिए आप  strawberry , papaya , tea tree वाले फेस वॉश का इस्तेमाल कर सकती हैं।

गलत तरीके से फेसवॉश करना -

 सबसे बड़ी गलती यही होती है ।हम जल्दी जल्दी में बस फेसवॉश कर  लेते हैं । और ध्यान नहीं देते ।ये गलतियां इतनी आम  होती है ।कि हम ध्यान ही नहीं देते । और बाद में आपको कई सारी स्किन से जुड़ी समस्याएं होने लगती है ।आपको पता ही नहीं चलता। इसका प्रमुख कारण आपके गलत फेसवॉश करने का तरीका है । फेसवॉश करने से पहले आपको  अपने हाथो को साफ  कर लेना चाहिए । क्योंकि जब आप फेसवॉश  करते है ।तो आपके फेस के open porce खुल जाते हैं ।तो जब आप  बिना हाथ साफ  किए फेसवॉश करते हैं ।तो  हमारे हाथ में जमा गंदगी हमारे  open porce में जाकर  जमा हो जाती है  जिससे स्किन इंफेक्शन ,  पिंपल , स्किन डलनेस और  एक्ने जैसे  समस्याएं होने लगती हैं । इसलिए आप पहले हाथो को साफ करे फिर फेसवॉश करे।   हम हमेशा ये गलती करते है कि फेसवॉश जल्दी- जल्दी कर लेते हैं परन्तु ये गलत तरीका है । आप कितना भी अच्छा महंगा फेसवॉश क्यों ना इस्तेमाल करे लेकिन जब  आप उसे सही तरीके से इस्तेमाल नहीं करेगे तो कोई फायदा नहीं होगा। अगर आप चाहती है जो  फेसवॉश आप इस्तेमाल कर रही हैं वो अच्छे रिजल्ट दे ।  तो आपको कम से कम 30-40सैकंड उसको स्क्रब करते हुए चेहरे को साफ़ करना चाहिए । 

अच्छी क्वालिटी के प्रोडक्ट का इस्तेमाल ही करे -

   आजकल सोशल मीडिया हो या ऑनलाइन साइट आपको बहुत तरह के प्रोडक्ट बताए  जाते हैं ।  हम हमेशा ये गलती करते है कि जो प्रोडक्ट देखते हैं यह उसके बारे बहुत  सुना तो  बिना सोचे समझे दूसरो के बताए अनुसार उसे खरीद लेते है । जब भी आप अपने लिए फेसवॉश हों या कोई भी प्रोडक्ट ले  तो उसे खरीदते समय ये अच्छे से देख ले की वो  आपकी स्किन को सूट  करता है   और अच्छे ब्रांड का हो और उसकी क्वालिटी अच्छी हो।
 अगर आप ऑनलाइन साइट से खरीद रही हैं तो पहले आप उसके लिए लोगों द्वारा  दिये गए  कॉमेंट जरूर चेक कर लें  । उसके बाद ही उसे खरीदें  । और हमेशा एक अच्छे   ब्रांड का  इस्तेमाल करे । और जितना  हो सके। आप कोशिश करे कि आप जो फेसवॉश  ले रही है वो एक विश्वनीय ब्रांड ही हो ।