चेहरे के लिए CTM routine क्या है और क्यों जरूरी होती है ---
दोस्तो आजकल सब ग्लोइंग और फेयरनेस स्किन की चाह रखते है।और वो स्किन आप तभी पा सकते है जब आप उसकी अच्छे से केयर करेंगे । जिस तरह जब किसी पेड़ की ग्रोथ के लिए उसमे समय समय पर पानी डाला जाता है जिससे वह भली भांति ग्रोथ कर सके, उसी प्रकार अगर आपको अच्छी स्किन चाहिए तो आपको उसकी अच्छी तरह से केयर करनी पड़ेगी । और वो केयर तभी होती हैं जब स्किन को उचित्र मात्रा में उसके ग्रोथ के अनुसार PRODUCT मिल पाएंगे। ग्लोइंग और हेल्थी स्किन पाने के लिए आपको C.T.M routine के बारे में जानकारी होनी चाहिए। तो आइए जानते ctm रूटीन क्या होता है और कैसे करते हैं ।
CTM routine क्या है और स्किन के लिए क्यों जरुरी है। -
ctm अर्थात cleaning ,toning, moisturizer तीनों हमारी स्किन की देखभाल के लिए सबसे जरुरी हिस्सा होता है। इसके लिए उसके ३ स्टेप्स को फॉलो करना पड़ता है। CTM routine फॉलो करने से आप रूखी ,बेजान और चमक खो चुके चेहरे से छुटकारा पा सकतें हैं। यह स्किन की हर एक समस्या को दूर करता है। स्किन को अधिक सॉफ्ट बनाता है।
आईये इसके तीनो स्टेप्स के बारे में जानते हैं ---
STEP 1 (CLEANING) - फेस क्लीन करने के लिए आपको साबुन की जगह फेसवाश का इस्तेमाल ही करना चाहिए क्योकि साबुन में केमिकल पड़े रहते हैं , जो स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं , इसलिए माइल्ड फेसवाश का ही इस्तेमाल करना चाहिए। फेसवाश आपके स्किन के पोर्स को खोलकर उसे अंदर तक जमा गंदगी को साफ़ करता है। मार्किट में कई तरह के फेसवाश मिल जायेंगे। आप स्किन के अनुसार जो आपको सूट करता हो खरीद सकती हैं , यदि आप दिन में २ बार (सुबह , शाम ) फेस को क्लीन करतीं हैं तो आपके चेहरे की चमक बढ़ जाती है। आप चाहे तो घर में ही फेस क्लीनिंग बना सकतीं हैं। जो आपको एक नेचुरल ग्लो भी देता है। इसके लिए आप मिल्क और बेसन को मिलाकर उसको चेहरे ,में लगाकर चेहरे को साफ़ कर सकती हैं।
STEP 2 (TONING) --जब आप अपने चेहरे की सफाई करतीं हैं तो स्किन के ओपन पोर्स खुल जाते हैं , जिसको बंद करना बहुत जरूरी होता है। वरना चेहरे में धुल - मिटटी के कण जमा हो जाते हैं। जो की ओपन पोर्स में ही जमा होते हैं जिससे स्किन में एक्ने , पिम्पले जैसी समस्या होने लगती है तो ओपन पोर्स को बंद करने के लिए टोनर का यूज़ करते हैं। टोनर लगाने से आपके ओपन पोर्स बंद हो जाते हैं और स्किन में एक नेचुरल ग्लो भी आने लगता है साथ ही टोनर स्किन का PH LEVEL भी सामान्य करता है जिससे आपके फेस में पिम्पल्स , डलनेस जैसी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है यह स्किन को हैड्रेड करके उसे खिला बनता है . मार्किट में आप कोई भी ब्रांड का अच्छा टोनर अपनी स्किन के अनुसार ले सकते हैं गर्मियों का समय है तो आप खीरा , शहद , GREEN TEA, TEA TREE, ORANGE TONER का इस्तेमाल करे तो आपकी स्किन के लिए फायदेमंद होगा। आप चाहे तो गुलाब जल का प्रयोग भी कर सकतीं है , जो एक नेचुरल टोनर होता है। एक कॉटन बोल में लेकर उसे अपने चेहरे में लगाएं आप इसको २ बार सुबह व शाम लगाएं आपको स्किन में गज़ब का निखार देखने को मिलेगा।
STEP 3(MOISTURISING ) - टोनर के बाद बारी आती है स्किन को हैड्रेड करने की। इसके लिए मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करते हैं यह स्किन में नमी बनाये रखता है। मॉइस्चराइज़र लेते समय ये जरूर ध्यान रखें की वो SPF वाला हो जो की सन रेज़ से आपकी स्किन को सुरक्षित रखता है। ये आपकी स्किन को मुलायम तो बनाता ही है साथ में स्किन में पड़ने वाले सर्कल्स और फाइन लाइन को आने से रोकता है। इसीलिए दिन में २ बार अपने चेहरे को मॉस्चराइज़ जरूर करें। आप अपनी स्किन के अनुसार ही मॉस्चराइज़र खरीदे नहीं तो आप एलोवीरा जेल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। क्यूंकि ये एक नेचुरल मॉइस्चराइज़र का काम करता है .
आप ये CTM ROUTINE अपनाकर अपने स्किन के निखार को बढ़ा सकती है और उसे और ज्यादा ग्लोइंग और हेल्थी बना सकतीं है।
आप स्किन केयर से सम्बंधित कोई भी समस्या पूछना चाहते हैं तो कमेंट में लिख कर पूछ सकतीं हैं। अपने प्रियजनों को भी शेयर करें।
धन्यवाद।




2 Comments
😍
ReplyDelete😊
Delete