बालों का झड़ना, रूखे बाल , दो मुहे बाल आदि समस्याएं आजकल बहुत अधिक हो गई है । खासकर महिलाओं के लिए यह बहुत बड़ी समस्याएं हो  चुकी है ।  अपने बालों की देखभाल के लिए हम पार्लर जाकर तरह तरह के ट्रीटमेंट करवाते हैं । जो कामकाजी महिलाएं होती हैं उनके पास इतना समय नहीं रहता कि वे पार्लर जा पाए । और पार्लर में जो हेयर ट्रीटमेंट होते हैं वह काफी महंगे  भी होते हैं । तो जरूरी नहीं कि सब के पास इतना समय और  पैसे हो । तो आप   बिना पार्लर जाए  और पैसे खर्च किए बिना आप घर में ही उसके लिए नेचुरल होममेड ट्रीटमेंट कर सकती हैं । जो  नेचुरल भी होता है और पार्लर के  ट्रीटमेंट से ज्यादा फायदेमंद भी होता है । तो आइए जानते हैं वह ट्रीटमेंट क्या है । और उसके फायदे क्या क्या है ।

हेयर मास्क क्या है और क्यों जरूरी होता है -

 

हमारी सुंदरता में जो सबसे अहम हिस्सा होता है वो है हमारे बाल ।  खासकर महिलाओं की सुंदरता बढ़ाने के लिए यह सबसे अहम हिस्सा बनते है । आपके बाल जितने घने,  लंबे,  चमकदार और मजबूत होंगे ।वह आपकी सुंदरता को उतना   अधिक बढ़ाते  हैं ।  जैसे कि आपको पता है जब हमारे बालों को उचित पोषण नहीं मिल पाता तो वो कमजोर होकर टूटने लगते हैं ।  बालों कि देखभाल  के लिए हम शैंपू , कंडीशनर का इस्तेमाल करते है अब इसमें एक और नाम शामिल हो गया है ।जो कि  है  hair mask जिस प्रकार फेस को ग्लोइंग और चमकदार बनाने के लिए आप फेस पैक का इस्तेमाल करती है उसी प्रकार बालों की जड़ों को मजबूत करने के लिए उनको उचित पोषण देने के लिए हम हेयर मास्क का इस्तेमाल करते हैं ।यह बालों को टूटने से रोकता हैं । और बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाता है  हेयर मास्क में   nursing   oil और hair repare ingredients होते हैं जो आपके बालों को हेल्दी बनाते हैं । जिससे आपके बालों का झड़ना,  दो मुंहे बालों की समस्या बालों का रूखापन आदि समस्याएं  इस  hair mask को  लगाने से दूर हो जाती है ।

हेयर मास्क का इस्तेमाल कैसे करें

 hair mask  का  इस्तेमाल बालों को धोने से पहले किया जाता हैं इसको कम से कम 1-2   घंटे के लिए आपको अपने बालों में लगाना रहता है । उसके बाद आप अपने बालों को शैंपू से धो सकती हैं।


होममेड नेचुरल hairmask बनाने का तरीका


 आज मै आपको एक ऐसा हेयर मास्क बताने वाली हूं जो आपके बालों की ग्रोथ को अच्छा करेगा । साथ ही बालों को झड़ने से भी रोकेगा  तो आइए शुरू करते है ।

  • आप एक कटोरी में   4- चम्मच आंवला पाउडर,  4- चम्मच  दही, 4-चम्मच प्याज का रस ले । आप अपने बालों कि लंबाई के अनुसार  इसकी मात्रा को कम ज्यादा कर सकते हैं ।
  •  उसके  बाद आप उसमे एलोवेरा का पानी  डालें  । (इसको बनाने के  लिए अगर आपके घर में एलोवेरा लगा है तो आप   एलोवेरा को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर  उसका जूस निकाल ले और अगर नही है तो आप उसकी जगह एलोवेरा जेल को   पानी में मिक्स करके उसका इस्तेमाल  कर सकती हैं )
  • अब आप  उसमे 2-चम्मच शहद,   1-चम्मच जैतून का तेल और 1/2  नींबू का रस डालें सबको अच्छी तरह से मिक्स कर ले और उसको 25-30  मिनट के लिए ऐसे ही रख दे ताकि उसमें पड़े ingredients आपस में अच्छे से मिक्स हो जाए उसके बाद आप उसको अपने बालों में  लगा कर छोड़ दीजिएl 
  •  2- घंटे   के बाद जब वह अच्छी प्रकार सूख जाए तो अपने बालों को  शैंपू करते हुए धो लीजिए।
  आप अच्छे रिजल्ट के लिए सप्ताह में कम से कम  1-2 बार इस मास्क  को जरूर  उपयोग  करें।  इसमें जो भी ingredients डाले  गए हैं । वो आपके बालों के स्कैल्प को अंदर से  मजबूत बनाते हैं । जिससे बालों का गिरना बन्द होने लगता है । और बालों की सभी समस्याएं भी दूर होने लगती है। एलोवीरा  जेल , शहद आपके बालों में चमक लाता है ।
            नींबू से आपके बालों में डैंड्रफ की समस्या दूर हो जाती है।  आंवला  और प्याज का रस बालों कि पुना ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी होता है । तो आप जो भी hairmask लगाएं उसमें आंवले के पाउडर को  जरूर शामिल  करें।   
             आपको बाज़ार में  और ऑनलाइन कई तरह के और काफी सारे  ब्रांड के  hairmask मिल जाएंगे । लेकिन उनमें कई तरह के केमिकल  पड़े  होते हैं  जो आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं  । और ये काफी महंगे भी होते हैं । तो  इसलिए अगर आप घर  बने इस hairmask का इस्तेमाल करेगे तो बहुत अच्छा होगा  ।ये नेचुरल तो होगा ही  साथ साथ केमिकल फ्री भी रहेगा । ये आपके बालों को मजबूत , चमकदार  और टूटने से बचाएगा।  साथ ही बालों की अन्य समस्याएं को भी दूर कर देगा ।