कम खर्च में बनाएं होममेड स्किन टोनर || Home made skin toner
स्किन केयर के लिए टोनर बहुत ही जरुरी है। चेहरे को साफ़ रखने लिए टोनर का इस्तेमाल करना चाहिए। त्वचा की देखभाल में टोनर एक अहम् भूमिका निभाता है।
टोनर के उपयोग
प्रायः फेसवाश के बाद टोनर का उपयोग करते हैं। टोनर आपके फेस की त्वचा को मॉस्चुरोइस करता है। जिससे त्वचा डल नहीं लगती। फेस टोनर त्वचा के पोर्स को टाइट कर देती है। इससे आपकी त्वचा देखने में अच्छी लगने लगती है।
होममेड स्किन टोनर बनाने का तरीका
केमिकल युक्त टोनर आपकी को नुकसान पहुँचाते हैं। तो जितना हो सके नेचुरल प्रोडक्ट का उसे करें। तो आईये आज आपको बताते हैं , घर में आप कैसे कम लागत में टोनर बना सकतीं हैं।
गर्मियां शुरू हो गई हैं , तो ऐसे में खीरा उपयोग आपकी स्किन के लिए बहुत लाभकारी होता है। तो आज हम आपको बताते हैं cucumber toner कैसे बनाते हैं।
- सबसे पहले एक खीरे को छील लें।
- अब खीरे के टुकड़े करके उसे मिक्सर ग्राइंडर में डाल दें और ग्राइंड करके उसका रस निकाल लें।
- अब आप उसमे ३-४ बूँद teatree oil को मिक्स दें। teatree oil डालने से आप इसे आराम से 12-15 दिन तक स्टोर करके रख सकते हैं।
- उसके बाद आप उसमें 2 चम्मच गुलाब जल और 1 चम्मच ग्लिसरीन डाल के सबको मिक्स कर दें और उसे किसी स्प्रे बोतल या नार्मल बोतल में स्टोर करके फ्रिज में रख लें।
सुबह शाम फेसवाश के बाद लगाएं , आपको कुछ ही दिनों में अपनी स्किन में Natural Glow देखने को मिलेगा।



4 Comments
this triks are too good ... very sure I use this ....
ReplyDeleteThanku dear
Deleteneutral toner is very good for skin ... I live to use these toner
ReplyDeleteNatural toner ..Gd for skin
ReplyDelete