दोस्तों ब्लैकहेड्स एक ऐसी समस्या होती है जिससे हर कोई परेशान रहता है । यह छोटे-छोटे कील जैसे पीले य काले रंग के होते हैं ।जो आपकी स्किन में बालों के रोम के ना बढ़ने के कारण हो जाते हैं । कई बार ये सही खानपान ना होना , हार्मोंस में परिवर्तन और रोम छिद्र में जमा गंदगी के कारण भी ब्लैकहेड्स की समस्या सामने आने लगती है। जिससे आपके चेहरे की सुंदरता थोड़ी फीकी पड़ने लगती है ।और ये देखने में भी खराब लगते हैं कुछ लोगों में ये अधिक तो कुछ लोगों में कम होते है । आप मार्केट में उपलब्ध तरह - तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर डालती हैं परंतु कई बार ऐसा होता है उनसे आपको कोई फायदा नहीं मिलता है । 
आज मैं आपको कुछ आसान और बहुत ही असरदार नुस्खे बताने वाली हूं जिससे आप ब्लैक हेड्स की समस्या से बहुत जल्द छुटकारा पा सकते हैं । 


1- स्ट्रीम 


     स्ट्रीम लेने से चेहरे में मौजूद गंदगी साफ हो जाती है। इससे आपके चेहरे के ओपन पोर्स भी खुल जाते हैं स्ट्रीम लेने से स्किन में मौजूद ब्लैक हेड्स भी आसानी से निकल जाते है ।
आपके ब्लैक हेड्स की जो सतह होती है। वह ब्लैक हेड्स होने के कारण कठोर हो जाती है। इसलिए जब आप स्ट्रीम लेते हैं तो वहां की स्किन मुलायम हो जाती है जिससे ब्लैक हैड्स
आसानी से निकल जाते हैं । 
इसके लिए सबसे पहले आप एक बर्तन ले और उसमे पानी भरकर उसे पानी गरम कर ले ।अब एक कपड़े कि मदद से अपने चेहरे को ढक लीजिए और 5-6 मिनट तक स्ट्रीम ले । उसके बाद आप कोई भी स्क्रब कर ले जो आप इस्तेमाल करती हैं । आपके चेहरे में जिस जगह भी ब्लैक हेड्स कि समस्या है। वह तुरंत दूर हो जाएगी । आप सप्ताह में एक बार चेहरे कि स्ट्रीम जरूर ले इससे ब्लैक हेड्स कि समस्या तो दूर होगी ही साथ ही चेहरे का निखार भी इससे बड़ने लगता है। 


2- ग्लिसरीन

वैसे तो ग्लिसरीन का इस्तेमाल सुंदर त्वचा पाने के लिए सभी करते हैं । त्वचा को सुंदर बनाने
 के साथ साथ
यह हमारे चेहरे में मौजूद ब्लैकहेड्स को निकालने का काम भी अच्छे से करती हैं।

इसके लिए आप 1- चम्मच ग्लिसरीन ले उसमे 1-चम्मच पिसी हुई चीनी का पाउडर मिलाएं ।
और चेहरे में जहां- जहां आपको ब्लैकहेड्स की समस्या हो वहां इसको लगा कर 4-5 मिनट तक उस जगह अच्छे से स्क्रब करे । उसके बाद इसको ऐसे ही चेहरे में लगा छोड़ दीजिए 10 -मिनट बाद चेहरे को धुल ले । इससे आपके ब्लैकहेड्स तो निकलेंगे ही साथ में स्किन में चमक भी आयेगी । 


3- टी ट्री ऑयल - 


टी ट्री ऑयल एक प्राकृतिक को एंटीसेप्टिक की तरह काम करता है। इसमें कई तरह के ऐसे गुण पाए जाते हैं। जो आपकी स्किन की सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है
इसके इन्हीं गुणों के कारण यह ब्लैकहेड्स को निकालने में भी काफी कारगर साबित होता है। इसके लिए आप - 

१ - चम्मच टी ट्री ऑयल ले उसमे 1- चम्मच गुलाब जल मिलाए और एक कॉटन बॉल कि मदद से जिस जगह आपको ब्लैकहेड्स कि समस्या हो वहा  इस मिश्रण को लगा ले। 5-6 मिनट के बाद चेहरे को पानी से साफ करले। आप देखेगे कि पहली बार में ही आपके ब्लैक हेड्स कम हो चुके है ।

4- स्किन को एक्सफोलिएट करना

हमारी स्किन में काफी गंदगी जमा हो जाती हैं 
जिससे स्किन के पोर्स बन्द हो जाते है । और स्किन में पिंपल, व्हाइट हेड्स, ब्लैक हेड्स जैसी समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। 
इसलिए आप सप्ताह में कम से कम 2- बार अपने चेहरे को एक्सफोलिएट (स्क्रब) जरूर करे । स्क्रब करने से आपके चेहरे की डेड सेल्स निकाल जाती हैं और स्किन में जमा गंदगी भी साफ हो जाती हैं जिससे स्किन साफ और चमकदार रहती हैं साथ ही आपको ब्लैक हेड्स जैसी समस्याएं भी नहीं होंगी । 


5- पील ऑफ मास्क का इस्तेमाल

आजकल मार्केट में आपको काफी सारे ब्रांड के पील ऑफ मास्क देखने को मिल जायेगे ।जो आपके व्हाइट हेड्स, ब्लैक हेड्स जैसी समस्याएं को तुरंत दूर कर देते हैं । मार्केट में मिलने वाले मास्क थोड़े महंगे होते हैं । तो मै आपको एक घरेलू पील ऑफ मास्क बताती हूं जिसमें आपको कोई पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी आप घर में आसानी से उसे बना लेंगी । 

इसके लिए आप 1-चम्मच शहद, 1- चम्मच कसूरी हल्दी पाउडर और 1- चम्मच एलोवेरा जेल ले सबको अच्छे से मिला ले ।
और अपने चेहरे में जिस जिस जगह आपको ब्लैक हेड्स की समस्या हो वहां इस मास्क को लगा लीजिए। जब ये थोड़ा सूख जाए तो आप इस मिश्रण कि एक परत और अपने चेहरे में लगा ले उसके बाद 15-मिनट के बाद इसको रगड़ते हुए साफ करले । आपके ब्लैक हेड्स पूरी तरह से समाप्त हो जाएंगे । 

ये सारे उपाय काफी आसान और फायदेमंद है जो आप अपने घर में आसानी से कर सकती हैं। तो आप एक बार इन उपायों को जरूर इस्तेमाल करे आपको बहुत अच्छे रिजल्ट देखने को मिलेंगे ।