हैलो दोस्तो जैसे की आप सभी को पता है गर्मियों का समय  है। और बदलते मौसम के साथ में हमें अपनी स्किन की देखभाल में भी बदलाव लाना चाहिए । गर्मियों में स्किन में  काफी सारी  समस्याएं होने लगती है।
 जैसे-त्वचा में जलन , चेहरे में सनटैन , जलन की वजह से चेहरे में पिंपल पड़ना इत्यादि।
ऐसे मौसम में हमारी त्वचा को ठंडी तासीर वाले प्रोडक्ट की जरूरत पड़ती है। जो हमारी स्किन को कूलिंग इफेक्ट देते हैं। साथ ही साथ स्किन को ग्लोइंग भी बनाते हैं । तो आज मै आपसे ऐसे ही कुछ homeremedies बताने वाली हूं। 
 जो गर्मियों के मौसम में आपकी स्किन की देखभाल बहुत अच्छे तरीके से कर सकती हैं।
 और आपकी स्किन की सारी समस्याएं भी दूर कर  देंगी ।  इसके लिए आपको कहीं बाहर जाने की भी जरूरत नहीं है। ये सब आपको  आसानी से  अपने घर में मिले  जायेगे । तो  चलिए जानते है वो तरीके कौन-कौन से हैं।


 1 - खीरा



 गर्मियों में  सबके  घरों में खीरा का इस्तेमाल होता ही है ।जिस तरह यह खाने में फायदेमंद है ।उसी तरह हमारी स्किन के  लिए  भी  काफी फायदेमंद होता है। इसमें काफी पोषक तत्व जैसे- विटामिन के, सी और मैंगनीज पाया जाता है । जो हमारी स्किन को ग्लोइंग बनाने और चमकदार बनाने में काफी लाभकारी है।
 ये एक नेचुरल टोनर का काम भी करता है । अगर आपको अपनी स्किन में जलन, पिंपल जैसे समस्याएं है । तो आप खीरे का इस्तेमाल करे आपको बहुत ही अच्छे फायदे देखने को मिलेंगे।

 इसके लिए आप एक खीरे को कस ले। और उसमे १- चम्मच गुलाब जल , 1- मुल्तानी मिट्टी मिला कर  अपने चेहरे में लगा ले और 15 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दे उसके बाद चेहरे को पानी से धो लीजिए । आपको अपने चेहरे में ताजगी का अहसास होगा । साथ ही साथ आपको अपनी  स्किन में बहुत अच्छे इफेक्ट देखने को मिलेंगे । आप चाहे तो इसके रस को टोनर की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं ।

2-  दही 


जैसे कि आप सभी को पता है ।दही में काफी मात्रा में  कैल्शियम होता है । जिस तरह ये  हमारे स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है। उसी तरह या हमारी स्किन के लिए भी फायदेमंद साबित होता है ।
अगर  सनटैन की वजह से आपकी रंगत फीकी पड़ गई है तो आप दही का इस्तेमाल करे ।

इसके लिए १- चम्मच दही,  1- चम्मच बेसन,
1/2  चम्मच हल्दी ले और सबको अच्छे से मिलाकर चेहरे में लगा ले 15-20 मिनट बाद चेहरे को  साफ कर लीजिए। 
आपको अपने चेहरे में  बहुत ही  प्यारा ग्लो देखने को मिलेगा । साथ ही इस फेसपैक से आपकी स्किन का colour भी साफ होगा और स्किन चमकदार  बनेगी ।

3-  तरबूज


गर्मियों में तरबूज खाने में जितना स्वादिष्ट होता है।  वह उतना ही गुणकारी भी होता है। 
तरबूज में लाइकोपीन और विटामिन ए, बी, सी   की  मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है।  जो  हमारे रक्त को साफ करता है । और स्किन को चमकदार भी  बनाता है  । इसकी तासीर भी  काफी  ठंडी होती है ।

 गर्मियों में आपको अगर अपनी स्किन में जलन जैसी समस्याएं हो  तो  आप तरबूज  के टुकड़े को लेकर अपनी स्किन में कुछ देर तक   रगड़ते  रहे । इससे आपकी स्किन की जलन तो दूर होगी और स्किन में चमक भी आएगी । साथ ही साथ अगर आपको blackheads  की परेशानी है तो वह भी इससे दूर हो जाएगी
4- नींबू 

 गर्मियों के समय में आप सब के घर में नींबू आसानी से मिल जयेगा । इसमें काफी मात्रा मे विटामिन सी, विटामिन बी, फास्फोरस व कार्बोहाइड्रेट होते है।
 नींबू में मौजूद अम्ल त्वचा के लिए बहुत अच्छे  होते है और सुंदरता भी बढ़ाते है।
इसमें पड़े अम्ल स्किन की डेड सेल्स को निकलने में मदद करता है । तो सनटैन से अगर आपकी रंगत सावली  पड़ गई  है ।तो उसको निखारने के लिए आप इसका उपयोग कर सकती हैं ।
इसके लिए आप 1/2 - चम्मच नींबू का रस, 1-चम्मच ग्लिसरीन , 1- चम्मच शहद ले और सबको अच्छे से मिलाकर चेहरे में लगा ले 10-15 मिनट के बाद चेहरे को पानी से धुल ले । आपको निखरी हुई अच्छा प्राप्त होगी।
साथ ही इससे  स्किन में पड़े दाग धब्बों के निशान भी सही हो जाएंगे ।


5- पुदीना


 आप पुदीना का इस्तेमाल खाने में तो बहुत किया होगा लेकिन आपकी जान के हैरानी होगी ये स्किन के लिए भी उतना ही फायदेमंद है । पुदीना में ऐंटिबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं,। जो हमारी स्किन पर हार्मफुल बैक्टीरिया को आने से   रोकता हैं इसीलिए इसको स्किन का डॉक्टर कहा जाता हैं ।
-साथ ही पुदीने में सलिसीक्लिक एसिड होता है।  यह हमारी स्किन पर एक्ने , पिंपल जलन जैसे  दिक्कत  भी नहीं होने देता है ।
पुदीना न सिर्फ सेहत के लिए बल्कि स्किन के लिए भी काफी अच्छा है।  तो आइए जानते   हैं कि कैसे पुदीना का इस्तमाल करके आप खिली त्वचा पा सकती हैं।

आप पुदीने कि पत्तियों को पीस ले । उसमे 1-चम्मच गुलाब जल, 1-चम्मच चंदन पाउडर को मिलाए । और उसको अपने चेहरे में लगा लीजिए । 15-20 मिनट के बाद चेहरे को धोकर साफ कर के ।
गर्मियों के लिए ये सबसे बेस्ट फेसपैक है ।
ये आपकी स्किन को बहुत ही अच्छे तरीके से हाइड्रेड करेगे , और ग्लोइंग इफेक्ट देंगे ।