गर्मियों में स्किन की ख़ूबसूरती को बढ़ाने के लिए बर्फ का इस्तेमाल कैसे करे
दोस्तो गर्मियों में हम सब जितना हो सकता है ठंडी चीजो का इस्तेमाल करते है । जो हमारी बॉडी को ठंडक देते है बर्फ का इस्तेमाल तो आप सभी घर में किसी ना किसी तरह से करते ही है ।
गर्मियों के मौसम में बर्फ हमारी स्किन के लिए बहुत लाभदायक होता है बर्फ इस मौसम में हमारी स्किन के लिए सबसे बेस्ट मानी जाती हैं । तो आज मै आपको बताने वाली हूं कैसे आप बर्फ के एक छोटे टुकड़े से अपनी स्किन की सारी प्रॉब्लम दूर कर सकते है और ये आसान से टिप्स आपकी स्किन को बहुत अच्छे से हाइड्रेट भी करेगे । साथ ही आपकी स्किन कि सारी प्रॉब्लम भी दूर हो जायेगी ।
तो चलिए जानते है बर्फ के क्या क्या उपयोग है -:
स्किन में जलन को दूर करने के लिए -:
गर्मियों में ये समस्या बहुत आम होती हैं जब आप बाहर धूप से आते है तो स्किन में जलन सी महसूस होने लगती हैं । और जलन के कारण स्किन में लाल -लाल धब्बे भी पड़ने लगते है । जो बहुत तकलीफ देते है । तो इस समस्या को दूर करने लिए आपको बस एक आसान का तरीका अपनाना है ।कॉटन के कपड़े में बर्फ का एक टुकड़ा लपेट ले , और अपनी स्किन में उससे 5-6 मिनट के लिए मसाज करे। आपको तुरंत फायदा मिल जायेगा। स्किन की सारी जलन दूर हो जाएगी साथ स्किन में पड़े स्पॉट भी सही हो जायेगे ।
OPEN PORCE की समस्या को दूर करने में -:
बहुत से लोगो को face में open porce की समस्या होती है । और ये देखने में खराब भी लगते है ।इसके लिए आपको कोई खास treatment लेने की जरूरत नहीं है। आपको बस एक छोटा सा काम करना है ।
एक खीरा ले और उसका रस निकाल ले । अब उसमे कुछ मात्रा में पानी मिलाकर उसे
ice tray में जमा कर रख दे । और उस icecube से दिन में २ बार ओपन पोर्स की जगह उससे मसाज करें।
1 सप्ताह के अंदर आपके ओपन पोर्स छोटे हो जाएंगे। और आपको इस समस्या से निजात मिल जाएगी ।
तुरंत नेचुरल ग्लो लाने के लिए -:
pimple की समस्या को दूर करने में - :
हर किसी को यह समस्या रहती है और खासकर गर्मियों में ये समस्या ज्यादा बढ़ जाती हैं । और आपको जिस जगह पिंपल निकला है वहा बर्फ का एक टुकड़ा ले और कुछ देर के लिए मसाज करते हुए रखे रहे । 1-2 दिन में आपका pimple पूरी तरह से चला जायेगा । साथ ही pimple की वजह से जो स्पॉट पड़ जाते है वो भी सही हो जाते हैं।
डार्क सर्कल की समस्या को दूर करने में-:
बर्फ हमारे डार्क सर्कल को भी खत्म करने में बहुत फायदेमंद साबित होता है । आपको आंखों के नीचे जिस जगह डार्क सर्कल की समस्या हो वहां कॉटन के कपड़े में बर्फ लपेट ले और उस जगह 5-6 मिनट के लिए मसाज करे कुछ दिन ऐसा करे आपके डार्क सर्कल धीरे-धीरे कम होने लगेंगे। और साथी ही अगर आपको अगर आंखों में जलन की समस्या है तो वह भी इससे दूर हो जाएगी। दर्द से राहत दिलाने में -:
हम लोग पार्लर जाकर आईब्रोज बनवाते है तो कई बार स्किन में उस जगह दर्द कि समस्या होने लगती हैं, तो इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए भी बर्फ बहुत उपयोगी है। एक आइस क्यूब ले और उसे आईब्रो के चारों ओर घिस लीजिए । ऐसा करने से उस हिस्से में आपको ठंडक महसूस होगी और दर्द भी सही हो जाएगा। साथ ही अगर उस जगह आपको सूजन आ गई है तो वो भी सही हो जाएगी ।
SUN टैनिंग दूर करने के लिए -:
अगर सनटैन की वजह सी आपकी स्किन सावली पड़ गई है तो आप बर्फ का इस्तेमाल कर सकती हैं उसके लिए आप ice tray में जब बर्फ जमाए तो उसमे थोड़ा एलोवेरा मिक्स कर ले।
और उस आइसक्यूब से सुबह - शाम दिन में स्किन कि मसाज करे । आपको बहुत अच्छे रिजल्ट मिलेगे । sun tan तो दूर होगा ही। साथी ही आपकी स्किन भी ब्राइट होने लगेगी। चेहरे में नेचुरल ग्लो आने लगेगा ।
तो आप मेरे बताए गए ये आसन से टिप्स को गर्मियों में जरूर try करें । आपको अपनी स्किन में बहुत अच्छे रिजल्ट मिलेगे । साथ ही ऐसे और भी स्किन से जुड़े टिप्स जानने के लिए मेरे ब्लॉग को पड़ते रहिए । धन्यवाद!




2 Comments
😍😍😍😍😍
ReplyDelete🥰
ReplyDelete