ऐसा होममेड फेशियल जो आपकी स्किन को तुरंत ग्लोइंग और फेयरनेस बनायेगा
हैलो दोस्तो जैसा कि आप सभी को पता है फेशियल हर चेहरे की जरूरत होती हैं । ग्लोइंग और फेयरनेस स्किन के लिए आप सभी पार्लर जाकर फेशियल तो करवाती ही हैl लेकिन लॉक डाउन की वजह से पार्लर भी बंद है। और इस समय बाहर के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना भी आपकी स्किन के लिए नुकसान देह हों सकता है । तो ऐसे में आप अपनी स्किन का ख्याल कैसे रखे । आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है ।आज मै आपके लिए एक ऐसा होममेड फेशियल लेकर आई हूं । जो आपको पार्लर में कराए फेशियल जैसा चेहरे में एक अलग ही निखार देगा ।
पार्लर में जो आप फेशियल करवाती है उसमे आपको काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं तो आप बिना एक भी पैसा खर्च किए घर में वही निखार पा सकती है । फेशियल करने के लिए आपको बताए गए मेरे सभी स्टेप को अच्छी तरह फॉलो करना है तो चलिए स्टार्ट करते है -
step -1 ( cleasing ) -
फेशियल का सबसे पहला स्टेप होता है। cleasing . आपको सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ करना रहता है ।
तो इसके लिए हम दूध का इस्तेमाल करेगे ।
दूध cleaning के लिए सबसे अच्छा होता है साथ ही इससे आपके चेहरे में चमक भी आती है ।
cleaning के लिए आपको एक बाउल में 2-चम्मच दूध, 1- चम्मच बेसन ले । और सबको अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद उसको अपने चेहरे में लगाकर 1 से 2 मिनट तक अच्छे से चेहरे को मलते हुए चेहरे को पानी से धुल ले ।
step -2 ( scrub ) -
इसका दूसरा स्टेप है ।स्क्रब इसके लिए आपको एक बाउल में 1- चम्मच coconut oil , 1-चम्मच चीनी , 1/2 - चम्मच नीबू का रस लेना है। और सबको अच्छे से मिक्स कर लें ।
उसके बाद चेहरे में 2-3 मिनट के लिए स्क्रब करें। फिर चेहरे को पानी से साफ कर लीजिए।
coconut oil आपकी स्किन के डेड सेल्स को निकालता है तथा नींबू में vitamin C होता है ।जो स्किन व्हाइटनिंग के लिए सबसे सर्वोत्तम माना जाता है ।
ये स्क्रब आपको sun tan से खराब हुई स्किन को भी सही करेगा ।
step -3( streaming )
उसके बाद सबसे जरूरी हिस्सा होता है भाप लेना जिसको streaming कहते है ।
भाप लेने से आपके आपके चेहरे में जमी गंदगी साफ होती है । और कई बार जब गंदगी के जमा होने के कारण चेहरे के ओपन पोर्स बंद हो जाते हैं तो भाप लेने से चेहरे के ओपन पोर्स खुल जाते हैं। भाप चेहरे की डलनेस को भी दूर करता है तो फेशियल में ये सबसे जरूरी हिस्सा होता है ।
भाप लेने के लिए आपको एक बर्तन में पानी लेना है उसमे आप कुछ एलोवेरा की पत्तियां मिला दे। नहीं तो आप एलोवेरा जेल भी मिला सकती है । 2-3 बूंद नींबू के रस को मिला ले। उसके बाद उसे अच्छे से गर्म करे जबतक पानी से भाप ना निकलने लगे । अब आप एक टॉवल ले और उससे अच्छे से चेहरे को ढक लें कम से कम आपको 4-5 मिनट तक भाप लेना है ।
आपको तुरंत अपने चेहरे में ग्लो देखने को मिलेगा ।
step- 4 ( massage)
चेहरे की मसाज करने से चेहरे में रक्त संचार होने लगता है। जिसके कारण चेहरे में ग्लो आने लगता है। तो फेशियल में मसाज भी बहुत जरूरी है ।
इसके लिए आपको 1- चम्मच शहद लेना है। और उसको अच्छे से अपने चेहरे में लगाकर 5 से 6 मिनट अपने चेहरे की सर्कुलर मोशन में अच्छे से मसाज करनी है । उसके बाद चेहरे को पानी से साफ कर लेे ।
step-5 ( facepack)
अब बारी आती है सबसे आखिरी स्टेप की
फेसपैक लगाने से चेहरे में ग्लो तो आता ही है साथ में चेहरे से जुड़ी और सभी प्रॉब्लम भी इस फेसपैक से दूर हो जयेगी ।
इसके लिए आपको एक बाउल में 1-चम्मच दही , 2- बेसन , 1/2- चम्मच हल्दी
1-विटामिन e कैप्सूल लेना है
सबको अच्छे से मिलाकर । चेहरे में 15-20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दे।
उसके बाद चेहरे को सादे पानी से साफ कर ले।
step- 6 ( moisturizer)-
अब चेहरे को moisturize करना भी सबसे जरूरी होता है।
इसके लिए आप सबसे पहले जो टोनर आप इस्तेमाल करती हैं उसे अपने चेहरे पर लगा ले ।सब आप अपनी इच्छा अनुसार जो भी मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करती है उसे लगा ले । आपका homemade फेशियल हो गया । आपको अपने चेहरे मे एक नेचुरल ग्लो देखने को मिलेगा।
जो बिना केमिकल वाले प्रोडक्ट को इस्तेमाल किए बिना होगा ।
अगर आप अपनी स्किन को अच्छा ग्लोइंग बनाना चाहती है ।तो हफ्ते में १ बार इस होममेड फेशियल को जरूर करें ।
आपको कुछ ही दिनों में अपने चेहरे में फर्क महसूस होने लगेगा। और आपकी स्किन जो डल हो गई है उसमे भी निखार आएगा ।

2 Comments
thnaquuu😍😍😍
ReplyDelete☺️
ReplyDelete