हैलो दोस्तो आप अपनी स्किन की देखभाल के लिए तरह -तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है जिससे आपकी स्किन अच्छी और सुंदर बने । और काफी सारे प्रोडक्ट तो ऐसे भी हैं जिनके बारे में आपको  ठीक से पता भी नहीं रहता  और आप बस ऑनलाइन देख कर उसका इस्तेमाल करने लगती है ।कई बार ऐसा होता है कि ये आपकी स्किन को अच्छा करने कि  जगह और खराब कर  देते है ।  हमें लगता है ये प्रोडक्ट ही खराब है लेकिन कई बार ऐसा नहीं होता है । 
कमी प्रोडक्ट में नहीं होती जब हम उसका गलत तरीके से और अपनी स्किन के हिसाब से  उसका इस्तेमाल नहीं  करते  है । तो वो फायदे पहुंचाने की जगह वो हमारी स्किन को  नुकसान पहुंचाने लगते है । 
 तो आज मै आपको ऐसे ही कुछ प्रोडक्ट के बारे में बताने वाली हूं जो इस समय  काफी trending  में  है । और ज्यादातर लोग आजकल उसका इस्तेमाल भी कर रहे हैं । आज मै आपको बताने वाली हूं कि उसका सही तरीके से  इस्तेमाल कैसे करे और कैसे उससे अधिक से अधिक फायदे  उठाए - 


Trending Skin Care Products - 




1- Charcoal Bassed Product 




आजकल  लड़कियां अपनी स्किन की केयर के लिए चारकोल  प्रोडक्ट का इस्तेमाल काफी ज्यादा कर रही हैं । इसमें आपको चारकोल facemask ,  face cream facewash , scrub, soap  और काफी सारे स्किन केयर से संबंधित प्रोडक्ट मिल जायेगे। 
स्किन को फेयर बनाने में चारकोल क्रीम काफी  असरदार होती है। यह स्किन को डीप क्लीन करके उसे स्मूथ बनाती हैं । 

साथ ही अगर आपको पॉल्यूशन के साइड इफेक्ट से बचना है तो चारकोल से अच्छा कोई ऑप्शन नहीं है ।   चारकोल की सबसे अच्छी  खासियत  होती कि ये स्किन से टॉक्सिन को खींच लेता है।  आप रात में  सोने से पहले चारकोल बेस्ड फेशवॉश का इस्तेमाल करें ।तो इससे  आपकी स्किन में मौजूद गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल पोर्स से बाहर निकल जाते हैं   और ग्लोइंग स्किन मिलती है।
 स्किन में dullnes है तो आप चारकोल फेस मास्क और चारकोल स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं । लेकिन अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप इसका इस्तेमाल कम करे क्योंकि ये स्किन को थोड़ा ड्राई कर देता है तो अगर आप इसका इस्तेमाल कर भी रही है  तो आप वीक में 1 बार ही इसका इस्तेमाल करे और इस्तेमाल करने के बाद  तुरंत अपने फेस में कोई अच्छा   moisturizer  जरूर अप्लाई करें।
   ऑयली स्किन वालो के लिए तो ये सबसे बेस्ट  है। अगर आप फेस में  एक्स्ट्रा ऑयल  से परेशान तो आप  चारकोल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करे आपकी  समस्या तुरंत  दूर हो जाएगी । यही सब कारण है कि आज बड़े बड़े ब्रांड भी चारकोल वाले प्रोडक्ट को मार्केट में ला रही हैं । 


2- Face Serum





 आज के समय में स्किन केयर रूटीन में  फेस सीरम अपनी  एक  अलग  ही जगह बना चुका है ।  ये स्किन केयर रूटीन में सबसे जरूरी हिस्सा होता है ।  फेस सीरम एसेंशियल ऑयल और ऐसे high ingredients से मिलकर बने होते हैं 
जो आपकी स्किन को कुछ ही दिनों में रिपेयर करके उसे ग्लोइंग बनाता है । 
 जब आपकी   उम्र  २२ के ऊपर की होने लगती है तो स्किन में कई तरह की समस्याएं जैसे - बड़ती उम्र के साथ चेहरे  में झुर्रियां पड़ना, स्किन का dull होना , पिगमेंटेशन, चेहरे में  फाइन लाइन का दिखना  आदि समस्याएं होने लगती है। 
    इन सभी समस्याओं को ध्यान में रखकर  फेस सीरम को बनाया गया है । यह स्किन कि सभी प्रॉब्लम को कुछ ही दिनों में दूर कर देता हैं साथ ही बहुत जल्दी स्किन को अंदर से हाइड्रेट करके उसको  स्मूथ और चमकदार बनाता है । तो अगर आप २२ के ऊपर की हो गई है तो आप अपनी स्किन केयर रूटीन में सीरम को जरूर शामिल करें । आपको बहुत अच्छे रिजल्ट के साथ एक बेहतर स्किन भी मिलेगी । वैसे तो यह किसी भी प्रकार से आपकी स्किन को नुकसान नहीं पहुंचाएगा ।लेकिन जरूरी नहीं की एक ही सीरम सभी स्किन टाइप को सूट करे तो आप  जब भी  सीरम ले तो अपनी स्किन के हिसाब से उसका चयन करे ।  इसका इस्तेमाल करते वक्त आप कुछ बातो का ध्यान रखे तो ये आपकी स्किन में बहुत अच्छे रिजल्ट देंगे । 
  फेस सीरम  को चेहरे में लगाने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से क्लीन करे और उसके बाद फेस में टोनर लगाएं
 फिर आप अपने चेहरे में सीरम को लगा कर उंगलियों की मदद से हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करे । 
  ध्यान रहे आप इसकी मात्रा ज्यादा ना ले आपकी बस 5-6 बूंद का ही इस्तेमाल करना है । और अगर आप चाहती हैं कि इसका रिजल्ट और अच्छा मिले तो आप फेस सीरम लगाने के बाद कोई अच्छा सा मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। । आप एक सप्ताह तक इसका इस्तेमाल करके देखे आपको अपनी  स्किन में एक  अलग ही चमक देखने को मिलेगी । 


3 - Sheet Mask 




 शीट मास्क चेहरे के आकार वाली एक तरह की  शीट्स  होती है जो  सीरम में पूरी तरह से भीगी होती है.ये शीट्स कागज, फाइबर या जैल जैसी सामग्री से बनी होती है. शीट मास्क आप के सामान्य मास्क की तरह नहीं होते जिसको  मिश्रण में  तैयार कर अपने चेहरे में लगा लिया और फिर चेहरे को  धोना होता है. शीट मास्क का प्रयोग  एक ही बार में  किया जाता है ।  ये थोड़े महंगे होते हैं लेकिन बहुत असरदार होते हैं अगर आपको तुरंत  स्किन में ग्लो लाना है तो sheet mask    का इस्तेमाल जरूर करे । 

  एक अच्छी स्किन केयर रूटीन में sheet Mask भी काफी  जरूरी होता है । आप वीक में १ बार इसका इस्तेमाल कर सकती हैं । 
इसको लगाने का सही तरीका है कि पहले स्किन को अच्छे से क्लीन कर ले उसके बाद पैकेट से sheet mask को निकाल कर अपने चेहरे में लगा लीजिए । और  20-25 मिनट के लिए उसे लगा रहने दीजिए । फिर उसके बाद उसको निकाल के अपने चेहरे की मसाज करे तो जो   भी सीरम आपके फेस में  लगा है वो अच्छे से स्किन के अंदर चला  जाएगा । 
इसके बाद आपको कोई भी मॉइश्चराइजर लगाने की जरूरत नहीं है । क्योंकी ये एक सीरम वाला मास्क होता है । जो मॉइश्चराइजर का भी काम करता हैं । 
तो अगर आप ग्लोइंग स्किन का चाह रखती है तो sheet Mask का इस्तेमाल जरूर करें । 



4- Vitamin C  युक्त  स्किन प्रोडक्ट- 





आजकल आपको मार्केट में विटामिन सी वाले काफी  प्रोडक्ट्स जैसे - फेस क्रीम , फेस सीरम , फेसवॉश , मॉइश्चराइजर इत्यादि  स्किन केयर के काफी प्रोडक्ट मिल जायेगे । 
काफी जाने माने बड़े ब्रांड भी आजकल विटामिन सी वाले स्किन केयर प्रोडक्ट काफी लॉन्च कर रहे हैं । 
विटामिन-सी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद  साबित  होता है।  विटामिन-सी में एंटीऑक्सिडेंट्स प्रचुर मात्रा में होता है। यह कॉलेजन का निर्माण बढ़ाकर त्वचा को लचीला बनाता है  त्वचा की रंगत निखारने से लेकर दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए आजकल लोग विटामिन सी के प्रोडक्ट का इस्तेमाल काफी मात्रा में कर रहे हैं । 
अगर आपकी स्किन किसी भी तरह के स्पॉट , एक्ने के निशान  हैं  या आपकी  स्किन धूप की वजह से  सावली  पड़ गई   तो आप विटामिन सी युक्त फेस सीरम ,  लोशन और क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं , इससे  आपके फेस के स्पॉट भी कुछ दिनों में सही हो  जायेगे साथ ही इससे  आपकी स्किन का कलर भी ब्राइट होता है ।  विटामिन-सी में एंटीऑक्सिडेंट्स प्रचुर मात्रा में होता है। यह कॉलेजन का निर्माण बढ़ाकर त्वचा को लचीला और चमकदार बनाता है ।
इसका इस्तेमाल करने से पहले आप एक बार ये जरूरी  चेक कर ले की यह आपकी स्किन को सूट कर रही है कि नहीं अगर इसको लगाने के बाद आपकी स्किन में दाने निकलने लगे तो आप इसका इस्तेमाल ना करे क्योंकि कभी कभी ये किसी स्किन टाइप को सूट नहीं करता है । तो आप इसका इस्तेमाल करने से पहले अपनी स्किन में एक पैच  टेस्ट  जरूर कर ले । उसके बाद ही इसका इस्तेमाल करे।


 5 - Gel Bassed Scrub - 






 स्किन केयर  में आजकल फेस स्क्रब आमतौर पर सब लोग  इस्तेमाल करते हैं। स्क्रब  से   चेहरे की सारी गंदगी व डेड स्किन सेल्स निकलकर बाहर हो जाती हैं तो इससे न सिर्फ त्वचा की डलनेस दूर होती है, बल्कि त्वचा भी  चमकने लगती है । आजकल जेल फेस स्क्रब भी काफी  ट्रेंड में हैं।
   इनकी सबसे अच्छी खासियत होती हैं कि ये जेल bassed होते हैं । इनमें पड़े  पार्टिकल भी काफी छोटे छोटे होते हैं जिससे की स्क्रब करते समय ये हमारी स्किन को जरा भी नुकसान नहीं  पहुंचाते हैं । और ये हर तरह के स्किन टाइप वालो के लिए होता है । तो अगर स्क्रब करते समय आपकी स्किन रेड हो जाती हैं तो आप जेल स्क्रब का उपयोग करे । आपको कॉफी, एलोवेरा , रोज काफी सारे स्क्रब आसानी से मिल जायेगे । तो आप अपनी स्किन के अनुसार जो आपको बेहतर लगे उसका इस्तेमाल कर सकती हैं ।