face wash हमारी स्किन केयर में सबसे जरूरी पार्ट होता है। आजकल आपको मार्केट में कई तरह के फेसवास मिल जाएंगे। और आप उनका इस्तेमाल भी करती है । पर कई बार ऐसा होता है कि को आपको उतना अच्छा रिजल्ट नहीं दे पाता ।जिसके लिए आप उसका इस्तेमाल करती हैं । और ऐसे वक्त में जब बाजार में कैमिकल बेस्ड स्किन केयर प्रोडक्टस की भरमार है, उस समय होममेड फेसवॉश का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद है। 
  तो आज मै आपको एक ऐसा होममेड फेसवॉश बताने वाली हूं जिसका इस्तेमाल हर स्किन टाइप के लोग कर सकते हैं और ये आपकी स्किन को जरा भी नुकसान नहीं पहुंचाएगा। इसका इस्तेमाल जब आप पहली बार करेगी तो आपको पहली बार में ही फर्क दिखने लगेगा ।और अगर आप लगातार मेरे बताए तरीके से इसको इस्तेमाल करेगी तो कुछ ही दिनों में आप अपनी स्किन में काफी फर्क महसूस करेंगे। 


Homemade फेस वाश बनाने का तरीका- 


इस फेस वॉश को बनाने के लिए आपको जिस सामग्री की भी जरूरत पड़ेगी वह आसानी से आपको अपने घर में मिल जाएगा। इसको बनाने के लिए आपको जरूरत पड़ेगी -

2- चम्मच मसूर दाल
2-चम्मच गेहूं का आटा
2-चम्मच चावल
2-चीनी पाउडर
2-चम्मच बेसन
2-चम्मच चंदन पाउडर
1-चम्मच कस्तूरी हल्दी पाउडर
1-चम्मच ग्लिसरीन
2-3चम्मच रोज वॉटर
1-चम्मच एलोवेरा जेल

सबसे पहले आप मसूर दाल ,चावल और चीनी 
को बराबर मात्रा में डालकर मिक्सर में पीस कर पाउडर बना ले । 
उसके बाद इस पाउडर को एक कटोरी में निकाल ले। 
अब उसमें 2-चम्मच बेसन, 2-चम्मच गेहूं का आटा और 2- चम्मच चंदन पाउडर और 1-चम्मच हल्दी को मिला दे। इसके बाद उसमे 1--चम्मच ग्लिसरीन 2-3 चम्मच गुलाब जल और /1- चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। और सबको अच्छी तरह से मिलाते हुए उसमे पानी डालकर उसका उपटन जैसा paste बना ले। ध्यान रहे ये paste ना तो ज्यादा पतला और ना ही ज्यादा गाढ़ा हो । अब इसमें कोई भी essencial oil जैसे- Lavender oil या  teatree oil की 3-4 बूंद इसमें डाल कर उसको अच्छी तरह से मिला ले। इसको डालने से आपका फेसवॉश काफी दिनों तक बिना खराब हुए स्टोर रह सकता है।
       अब  आपका होममेड फेस वॉश तैयार है आप इसको किसी खाली डिब्बे में भरकर फ्रिज में स्टोर करके रख दे । 


इसका इस्तेमाल करने का सही तरीका 


जब भी आप सुबह - शाम अपना चेहरे को धोने के लिए जाते हैं तो इस फेसवॉश को अपने चेहरे में लगाकर 30 - 40 सेकंड तक चेहरे को हल्के हाथों से मले और फिर अपने चेहरे को पानी से साफ कर ले।


इसका इस्तेमाल फेस मास्क के रूप में भी कर सकते हैं - 


इस फेसवॉश का इस्तेमाल आप facemask के लिए भी कर सकते हैं । इस फेसवॉश को आप अपने चेहरे में लगाकर 9-10 मिनट के लिए छोड़ दीजिए । और फिर चेहरे को हाथों से मलते हुए पानी से चेहरे को साफ कर लें तो आपको फेस मास्क लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। 
        आप इसी से face wash और facemask दोनों का लाभ उठा सकते हैं इससे आपके समय कि भी बचत होगी । 
इसका इस्तेमाल आप 15 दिन तक करे । आपको अपने चेहरे में फर्क साफ नजर आने लगेगा । इसमें ना तो आपके एक भी पैसे खर्च होंगे । आप अपने घर में मौजूद सामानों से इसको आसानी से बना सकती हैं। इसमें जिस भी चीज का इस्तेमाल किया गया है वो सब आपकी स्किन के लिए बहुत  नेचुरल और लाभदायक है और स्किन कि सारी समस्याएं इस फेसवॉश से कुछ ही दिनों में सही हो जाएगी । 
          ये फेसवॉश पूरी तरह से नेचुरल है जो आपकी स्किन में नेचुरल तरीके से ग्लो लाएगा । साथ ही अगर आपकी स्किन में dullnes हैं उसको भी खत्म कर देगा । और चेहरे की चमक को बड़ा देगा ।