Instant skin brightening और glowing skin के लिए Rice Water face toner के फायदे और बनाने का आसान तरीका
आज के समय में सभी लड़कियां ग्लोइंग,क्लीन और फेयर स्किन पाना चाहती हैं। उसके लिए तरह तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी करती हैं ।
कई बार ऐसा होता है ।कि यह प्रोडक्ट आपकी स्किन को अच्छा करने के बजाय खराब कर देते हैं क्योंकि इसमें कई तरह के केमिकल पड़े रहते हैं ।
आपने आजकल ग्लास स्किन के बारे में काफी सुना होगा कि बिलकुल बेदाग, निखरी और चमकती हुई त्वचा । ऐसी स्किन हमें बहुत ज्यादा आकर्षित करती है। मैंने बहुत सारे कोरियन स्किन केयर टिप्स इस्तेमाल करना शुरू किया है और उन्हीं में से एक सबसे जरूरी टिप्स आज मैं आपको बताने वाली हूं ।
आप सब जब घर में चावल बनाते हैं तो उसका पानी फेंक देते है तो आपको पता होना चाहिए कि या खाने में जितना स्वादिष्ट होता हैं इसके पानी में उपस्थित स्टार्च और प्रोटीन हमारी स्किन और हेल्थ लिए उतना ही अधिक फायदेमंद होते है । तो आज मै आपको राइस वॉटर फेस टोनर बताने वाली हूं
सबसे पहले जानते है कि हमारी स्किन के लिए इसके फायदे क्या- क्या है ।
राइस वॉटर के फायदे
ग्लास स्किन पाने के लिए राइस वॉटर सबसे अच्छा तरीका माना जाता हैं ज्यादातर मॉडल्स और एक्ट्रेसेस अपनी Beauty सीक्रेट के तौर पर चावल के पानी का इस्तेमाल ही करती हैं।
चावल के पानी से आप चमकदार और ग्लोइंग त्वचा पा सकती हैं ।
इसमें विटामिन B , प्रोटीन व एंटी ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व काफी मात्रा में पाए जाते है ।
चावल के पानी के प्रयोग से हम अपनी त्वचा को अधिक ग्लोइंग ,और दाग-धब्बों से मुक्त बना सकते है यह Skin Whitening में भी बहुत ही फायदेमंद साबित होता है वो भी बिना किसी side effects के । अगर आपके फेस के ओपन पोर्स बड़े है तो वह भी इसके इस्तेमाल से छोटे और टाइट हो जाते हैं।
इसमें लवण, विटामिन और एंटी-ऑक्सिडेंट की पर्याप्त मात्रा होती है, जिससे त्वचा में नमी और चमक बनी रहती है। यही सब खूबियों के चलते यह एक अच्छा क्लींजर भी बन सकता है जो आपकी स्किन बहुत कम समय में चमकदार बनाता है ।
Rice Water Face Toner बनाने का तरीका
सबसे पहले आप एक कटोरी में ४ - बड़े चम्मच साफ चावल ले उसमें १ कप पानी डाले और चावल को हाथो से रगड़ते हुए साफ करे जिससे उस चावल में उपस्थित सभी पोषक तत्व उस पानी में मिल जाए ।
अब आप नींबू की २-३ स्लाइड गोलाकार में काटकर कटोरी में डालकर उसे भी अच्छे से मसले जिससे उसका रस पानी में अच्छे से मिल जाए ।
कुछ समय के लिए कटोरी को ढककर रख दे और ३० मिनट बाद इसको किसी दूसरे बर्तन में छानकर उसका पानी निकाल दे ।
इस पानी में आप १- चम्मच ग्लिसरीन , ३-४ बूंद tre tree oil की मिलाएं
tea tree oil मिलाने से आपका टोनर काफी दिनों तक ऐसे ही स्टोर रहेगा और यह खराब नहीं होगा ।
सभी को अच्छी तरह मिलाकर आप इसको एक स्प्रे बॉटल में भर लीजिए।
अगर आपके पास स्प्रे बॉटल नहीं है तो और आप इसको किसी सिम्पल बॉटल में भी भर कर रख सकती हैं।
आपका rice Water face toner बनकर तैयार है। आप इसको फ्रिज में ही स्टोर करके रखें
फेसवॉश करने के बाद आप इसको अपने चेहरे में स्प्रे कर लीजिए। यह कॉटन बॉल कि मदद से चेहरे में लगा ले । टोनर पूरी तरह से सूखने के बाद ही चेहरे पर कोई मॉइश्चराइजर लगाएं।
आप इसका इस्तेमाल दिन में २ बार ( सुबह शाम) करे आपको पहली बार में ही अपनी स्किन में फर्क नजर आने लगेगा ।
और कुछ ही दिनों में या आपकी स्किन को चमकदार और मुलायम बना देगा।



1 Comments
😍😍
ReplyDelete