हैलो दोस्तो आज के समय में बालों का गिरना बहुत आम समस्या हो गई है। आप चाहे किसी भी उम्र की हो इस समस्या से सभी परेशान रहते है । और इसके लिए हम तरह तरह के प्रोडक्ट हो या  गरेलु  नुस्खे सब कुछ प्रयोग करके देखते हैं ।परंतु फिर भी कोई फायदा नहीं मिलता है । ये समस्या होती क्यों है सबसे पहले आपको उसके बारे में जानकारी होनी चाहिए । हम खुद वो गलतियां करते है जिस  पर हमारा ध्यान ही नहीं जाता है ।  सिर्फ अच्छे प्रोडक्ट के इस्तेमाल से ही बाल मजबूत नहीं होते उनकी देखभाल जब आप सही तरीके से करेगी तो वो खुद सही रहेंगे । और आपको   बार बार प्रोडक्ट भी नहीं बदलने पड़ेंगे । तो आइए जानते है वो आम गलतियां क्या है  जो हम सभी करते है और उससे बचने के उपाय क्या है ।


Hairfall होने के कारण


* - कई बार हमारे शैंपू करने का गलत  तरीका हमारे बालों के टूटने का प्रमुख कारण बन जाता है ।

* - बॉडी में पानी की कमी के कारण भी बालों के गिरने कि समस्या काफी बढ़ जाती हैं।

* -   प्रतिदिन अत्यधिक मसालेदार और अधिक तेलयुक्त भोजन करने से हमारे हारमोंस का संतुलन बिगड़ जाता है जिसके कारण हमें हेयर फॉल जैसी समस्या होने लगती है

* -  अक्सर हम किसी प्रोडक्ट का प्रचार प्रसार देखकर बस उसे खरीद लेते है। बिना उसकी क्वालिटी जाने ।  जरूरी नहीं कि जिसका प्रचार अच्छा हो । वो  प्रोडक्ट अच्छा ही हो । खराब और गलत प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के कारण   हमारे बालों की scalp कमजोर हो जाती   हैं  जिससे  बालों का  गिरना शुरू हो जाता है।

* - डिप्रेशन  और अधिक परेशान रहने  के कारण  भी कई बार बालों के टूटने  की समस्या होने लगती है।

* - अत्यधिक केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से भी बाल कमजोर होते है और गिरना शुरू कर देते हैं ।


* -  जब बालों को उचित पोषण नहीं मिलता जैसे- आज के टाइम में किसी के पास इतना टाइम नहीं की वो अपने बालों में तेल डालकर रखें । जिससे उनकी जड़े कमजोर होने लगती हैं और बाल टूटने लगते है ।




 बालों को गिरने से रोकने के लिए उपाय - 


* -  आज के समय  में  बाज़ार में बहुत तरह के प्रोडक्ट मिल  जाएंगे  परंतु आप जो  शैंपू इस्तेमाल कर  रही है ।अगर उसके इस्तेमाल के बाद भी आपके बाल टूट रहे हैं तो आपको अपना शैंपू तुरंत  बदल देना चाहिए।  कई बार आपका शैंपू आपको सूट नहीं करता। जिसके कारण आपके बाल झड़ना शुरू हो जाते हैं। अगर आप अपने बालों को गिरने से रोकना चाहती है तो आप वही शैंपू इस्तेमाल करें जो आपके बालों को सूट करें।

* - बालों को झड़ने से रोकने के लिए सबसे पहले जरूरी है। कि बालों की जड़ों को मजबूत करना ।इसके लिए सप्ताह में कम से कम 1-2 बार हेयर मास्क जरूर लगाएं।
और बालों को सप्ताह में 2-3 बार ही धुले ।

* - hairfall के लिए आप बाज़ार की जगह घर के natural product का इस्तेमाल करें
उसके लिए आ आपको मै एक हेयर मास्क बताती हूं । जिसका सप्ताह में एक से दो बार उपयोग करने से आपके बाल तो  मजबूत होंगे।  साथ ही बालों में चमक भी आएगी और बालों का झड़ना भी कम होगा ।

आप एक कटोरी में अपने बालों की लंबाई के
 अनुसार आंवला  और  सतरीठा पाउडर ले और उसमें दो चम्मच शहद 2 चम्मच एलोवेरा जेल  और दही को अच्छे से मिला ले ।और अपने बालों में लगा ले 2 घंटे बाद अपने बालों को शैंपू करते हुए धुल ले । इस hair mask को लगाने से आपके बाल मजबूत होंगे साथ ही बालों में चमक भी आएगी और बालों का गिरना भी बंद होगा।

* - हमारे बालों  के गिरने का कारण हमारा  खान-पान भी होता है इसीलिए आप जितना हो सके हरी सब्जियां और विटामिन बी  युक्त
आहार ले । बालों के लिए विटामिन बी बहुत जरूरी होता है।

* - दिन में कम से कम 10-12 गिलास पानी पिए । आप कुछ दिन ये करिए ।आप फर्क खुद महसूस करेगे ।  अगर आप अपने बालों को झड़ने से रोकना चाहते हैं तो खूब पानी पीजिए।

* - onion मैं काफी मात्रा में सल्फर पाया जाता है । जो की आपकी  बालों की जड़ों को मजबूत करने में बहुत कारगर साबित होता है।
साथ ही ये बालों को गिरने से रोकता हैं। तो आप onion shampoo का इस्तेमाल भी  कर सकती  है ।जो आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे । नहीं तो आप घर में भी आसानी से बना सकती हैं ।

* - बालों को गिरने से रोकने के लिए सबसे पहले जरूरी होता है कि उनकी जड़ों को मजबूत करें इसीलिए सप्ताह में कम से कम तीन बार आपको अपने बालों में तेल की   मालिश जरूर  करनी चाहिए। मालिश करने से
आपके बालों की जो सतह होती है ।उसमें ब्लड सरकुलेशन तेज होता है जिससे बालों कि जड़े मजबूत होती हैं और बालों का गिरना बन्द होता है । और बालों में चमक भी आती है।

तो दोस्तो आप ये कुछ आसान से टिप्स को फॉलो कीजिए । साथ ही आगे  आने वाले ब्लॉग में मै आपको  कुछ hair मास्क, hairfall sampoo  और भी काफी बालों की देखभाल से संबंधित टिप्स शेयर करने वाली हूं । जो आपके लिए बहुत फायदेमंद होगे और आप अपने बालों   में फर्क खुद महसूस करेगी । तो प्रतिदिन मेरे बताए  गए उपाय और सुझाव को पढ़ने के लिए मेरे ब्लॉग को चेक करते रहिए ।  धन्यवाद !