LOCKDOWN में बाहर के प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से बचें और घर में बनाएं स्किन व्हाइटनिंग उबटन फेस मास्क-
हेलो दोस्तों इस समय जैसा आप सब जानते हैं कि कोरोना की वजह से लॉकडाउन चल रहा है और ऐसे समय में कोई भी बाहर के प्रोडक्ट यूज करना हानिकारक साबित हो सकता है क्योंकि जब आप कुछ बाहर से लाते हैं तो आपको नहीं पता रहता कि उसे किसने- किसने छुआ है । ऐसे में अगर बाहर से कुछ भी लाते भी हैं तो उसे अच्छे से साफ कर ले। तभी उसका उपयोग करें।क्योंकि कोई भी ब्यूटी प्रोडक्ट हो या स्किन केयर से संबंधित कोई भी सामान बिना साफ किए उसका इस्तेमाल आप बिल्कुल ना करें सेहत के साथ-साथ या आपकी स्किन को भी नुकसान पहुंचा सकता है मैं आपको यह सलाह दूंगी कि ऐसे समय में आप ऑनलाइन कोई भी स्किन केयर से संबंधित सामान ना मंगवाएं क्योंकि ऑनलाइन आप जो भी सामान मंगवाते हैं वह व 2-3 सिटी ट्रांसपोर्ट से आते हुए ही आपके पास आता है और उस बीच ना जाने उसे कितने लोगों के हाथों से गुजरना पड़ता है । तो आप कुछ दिन जितना हो सके ऑनलाइन प्रोडक्ट को ना मंगवाए। जो आपके पास पहले से रखा हो उसका ही इस्तेमाल करे । और अगर वह खत्म हो जाए तो आप घर में ही अपनी रसोई में रखे सामानों से हर्बल और नेचुरल प्रोडक्ट बना सकती हैं। फिर चाहे वह फेस वॉश हो , नाइट और डे क्रीम हो, या ऑर्गेनिक साबुन या शैंपू हो। आप हर एक चीज घर में बना सकते हैं। जब आपके घर में ही नेचुरल सामान उपलब्ध है ।तो बाहर से मंगवाने की जरूरत क्या है। ये नेचुरल तो होते ही हैं और केमिकल फ्री भी होते हैं जिससे आपकी स्किन को कोई नुकसान नहीं होता । आज मैं आप को ऐसा हर्बल उबटन फेस मास्क बताने वाली हूं ।जो आपके स्किन कॉन्प्लेक्स को तो सुधरेगा ही। साथ में स्किन से संबंधित कई प्रॉब्लम को भी दूर करेगा l
उबटनफेस मास्क बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
- 2 - चम्मच बेसन
- १- चम्मच गेहूं का आटा
- २- चम्मच दही
- १/२ - कस्तूरी हल्दी
- १ - चम्मच शहद
- २ - चम्मच संतरे का रस
हर्बल उबटन फेस मास्क बनाने की विधि-
- 1 कटोरी ले उसमें 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच गेहूं का आटा ,2 चम्मच दही, 1/2 चम्मच कस्तूरी हल्दी , 1/2 चम्मच शहद, और 2 चम्मच संतरे का रस डाल कर सबको अच्छी तरह से मिक्स कर ले।
- उसके बाद अपने चेहरे को अच्छी तरह से पानी से साफ कर लें ।और उसके बाद इस उबटन फेस मास्क को अपने चेहरे में लगा ले।इस बात का ध्यान रखें कि इसको आप चेहरे में नीचे से ऊपर की तरफ लगाएं इससे आपकी स्किन ढीली नहीं पड़ती। और स्किन टाइट रहती है ।तो आप जब भी कोई भी फेस मास्क अपने चेहरे में लगाएं तो उसे नीचे से ऊपर की तरफ ही लगाएं 20-25 मिनट के लिए इसे अपने चेहरे में लगा रहने दीजिए।और उसके बाद इसको रगड़ते हुए पानी से अपने चेहरे को धो लीजिए।


2 Comments
this is so easy to use n so much effective. thanqu ...
ReplyDeleteThankuuu dear☺️
ReplyDelete