हेलो दोस्तों इस समय जैसा आप सब जानते हैं कि कोरोना की वजह से लॉकडाउन  चल रहा है और ऐसे समय में कोई भी बाहर के प्रोडक्ट यूज करना हानिकारक  साबित हो सकता है क्योंकि जब आप कुछ बाहर से लाते हैं तो आपको नहीं पता रहता कि उसे किसने-  किसने छुआ है । ऐसे में अगर  बाहर से  कुछ भी  लाते भी हैं तो उसे अच्छे से साफ कर ले। तभी उसका उपयोग करें।क्योंकि कोई भी ब्यूटी प्रोडक्ट हो या स्किन केयर से संबंधित कोई भी सामान बिना साफ किए उसका इस्तेमाल आप बिल्कुल ना करें सेहत के साथ-साथ या आपकी स्किन को भी नुकसान पहुंचा सकता है मैं आपको यह सलाह दूंगी कि ऐसे समय में आप ऑनलाइन कोई भी स्किन केयर से संबंधित सामान ना मंगवाएं क्योंकि ऑनलाइन आप जो भी सामान मंगवाते हैं वह व 2-3 सिटी ट्रांसपोर्ट से आते हुए ही आपके पास आता है और उस बीच ना जाने उसे कितने लोगों के   हाथों से गुजरना पड़ता है । तो आप कुछ दिन जितना हो सके ऑनलाइन प्रोडक्ट को ना मंगवाए। जो आपके पास पहले से रखा हो उसका ही इस्तेमाल करे । और अगर वह खत्म हो जाए तो आप घर में ही अपनी रसोई में रखे सामानों से हर्बल और नेचुरल प्रोडक्ट बना सकती हैं। फिर चाहे वह फेस वॉश हो , नाइट और डे  क्रीम हो,  या ऑर्गेनिक साबुन या शैंपू हो। आप हर एक चीज घर में बना सकते हैं। जब आपके घर में ही नेचुरल सामान उपलब्ध है ।तो बाहर से मंगवाने की जरूरत क्या है। ये  नेचुरल  तो होते ही हैं और केमिकल फ्री भी होते हैं जिससे आपकी स्किन को कोई नुकसान नहीं होता । आज मैं आप को ऐसा हर्बल उबटन  फेस मास्क बताने वाली हूं ।जो आपके स्किन कॉन्प्लेक्स को तो सुधरेगा ही। साथ में स्किन  से संबंधित कई प्रॉब्लम को भी दूर करेगा l

उबटनफेस मास्क बनाने के लिए आवश्यक सामग्री- 

  •  2 - चम्मच बेसन
  • १-  चम्मच गेहूं का आटा
  • २- चम्मच दही
  • १/२ - कस्तूरी हल्दी
  • १ - चम्मच शहद
  • २ - चम्मच संतरे का रस
इसमें जितनी भी सामग्री पड़ी  है वह सब नेचुरल है ।जो आपके घर की रसोई में आसानी से आपको मिल जाएगी ।बेसन और गेहूं का आटा स्किन कॉन्प्लेक्स को फेयर करने में बहुत मददगार होता है। संतरे के जूस में विटामिन सी पाया जाता है विटामिन सी स्किन व्हाइटनिंग के लिए सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है दही से आपके स्क्रीन की ड्रायनेस और dullness  दूर होती है। साथ ही आपकी स्कीन के डेड सेल्स को निकालने का काम भी करती  है । जिससे आपकी स्किन चमकदार बनती है।साथ  ही इसमें यूज़ हुए शहद से आपकी स्किन के दाग धब्बे और मुहांसे सही होते हैं। हल्दी स्किन के इंफेक्शन को दूर करती है। और स्किन को बेदाग और ग्लोइंग बनाती है। तो आप बिना सोचे यह उबटन फेस मास्क लगा सकती हैं इसमें डाली गई कोई भी सामग्री आपकी स्किन नुकसान नहीं पहुंचाएगी।

हर्बल उबटन फेस मास्क बनाने की विधि-


  • 1 कटोरी ले उसमें 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच गेहूं का आटा ,2 चम्मच दही,  1/2 चम्मच कस्तूरी हल्दी ,  1/2 चम्मच शहद,  और 2 चम्मच संतरे का रस  डाल कर सबको अच्छी तरह से मिक्स कर ले।
  • उसके बाद अपने चेहरे को अच्छी तरह से पानी से साफ कर लें ।और उसके बाद इस उबटन फेस मास्क  को अपने चेहरे में लगा ले।इस बात का ध्यान रखें कि इसको आप चेहरे में नीचे से ऊपर की तरफ लगाएं इससे आपकी स्किन ढीली  नहीं पड़ती।  और स्किन टाइट रहती है ।तो आप जब भी कोई भी फेस मास्क अपने चेहरे में लगाएं तो उसे नीचे से ऊपर की तरफ ही लगाएं 20-25  मिनट के लिए इसे अपने चेहरे में लगा रहने दीजिए।और उसके बाद इसको रगड़ते हुए पानी से अपने चेहरे को धो लीजिए।

उबटन फेस मास्क के फायदे क्या है -

उबटन एक नेचुरल फेस मास्क होता है जिसमें बहुत औषधि गुण होते हैं। जो स्किन के लिए बहुत गुणकारी होते हैं।  अगर आप डेली रूटीन में इसका इस्तेमाल करेंगे ।तो स्किन का कलर तो फेयर होगा। साथ ही  स्किन की सारी प्रॉब्लम जैसे सनटैन, स्किन के दाग धब्बे, ब्लैकहेड्स और आंखों के नीचे पड़े डार्क सर्कल भी सही हो जाएंगे।आप इसको 1 सप्ताह तक लगातार इस्तेमाल कीजिए । नहीं तो सप्ताह में 3-4 बार इस्तेमाल करें।आपको एक  सप्ताह में ही अपने स्किन में फर्क महसूस होने लगेगा।                                              अगर आपको मेरा ब्लॉग अच्छा लगे  तो रोजाना ऐसे ही नए-नए तरीके जानने के लिए मेरे ब्लॉग को पढ़ते रहिए और अपने दोस्तों को भी शेयर करते रहें।  धन्यवाद!