ये 5 टिप्स को अपना कर आप ड्राई स्किन से छुटकारा पा सकतें है --
सबकी स्किन अलग-अलग होती है किसी की ऑयली तो किसी की ड्राई। सबसे अधिक स्किन की केयर ड्राई स्किन वालों को करना चाहिए , क्योकि यदि आपकी स्किन में नमी नहीं है तो वो ड्राई हो जाती है। और स्किन ड्राई होने से स्किन में झुर्रियां ( wrinkles) भी पड़ने लगती हैं। यदि आपकी स्किन को उचित moisturize नहीं मिला तो वो रूखी और बेजान होने लगती है। आज मैं बताने वाली हूँ 5 टिप्स, जिसको अपनाकर आप कुछ ही दिनों में ड्राई स्किन से छुटकारा पा सकतीं हैं।
Coconut oil
मलाई
मलाई भी स्किन कि dryness को दूर करने में बहुत कारगर साबित होती है। एक चम्मच मलाई लें और १/२-चम्मच कसूरी हल्दी लें और दोनों को मिक्स करके चेहरे में १० मिनट के लिए लगा कर छोड़ दें। और १० मिनट बाद चेहरा धुल लें। आपकी स्किन की dryness तो दूर होगी। ही साथ में स्किन ग्लो भी करने लगेगी।
Alovera gel
दोस्तों जैसा की आप जानते हैं की एलोवेरा जेल स्किन की हर समस्या का समाधान होती है , इसमें विटामिन A और C पाया जाता है। जो स्किन के लिए बहुत अच्छा है। रात को सोते समय आप १ चम्मच एलोवेरा जेल लें और उसमें ३-४ बून्द नारियल तेल को मिक्स करके चेहरे में लगाकर ४-५ मिनट के लिए चेहरे कि मसाज करे और उसके बाद चेहरा धुल लें। कुछ ही दिनों में आपकी स्किन पहले से काफी अच्छी हो जाएगी और आपकी dryness की समस्या भी धीरे-धीरे दूर हो जाएगी ।
गुलाबजल
गुलाब जल तो आप सभी के घरो में आसानी से मिल जायेगा। यह एक नेचुरल टोनर होता है। यह स्किन में निखार लाने का काम करता है। और स्किन को ड्राई नहीं होने देता है। आप गुलाबजल में ग्लिसरीन मिलकर लगा सकतीं हैं। आपकी स्किन पहले से काफी सॉफ्ट हो जायेगी और dryness भी दूर जायेगी।
शहद
शहद सेहत और स्किन दोनों के लिए फायदेमंद होता है। शहद लगाने से स्किन का निखार बड़ने लगता है। और शहद स्किन के dryness को दूर करने में भी काफी मदद करता है। एक चम्मच शहद लें और उसमें ३-४ बूँद निम्बू का रस और २-३ बूँद ऑलिव आयल मिलाकर चेहरे में लगाकर २-३ मिनट तक ,मसाज करते हुए उसे १० मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दे । और उसके बाद चेहरा धुल लें। आप देखेंगी की आपकी स्किन खिली खिली और सुन्दर नजर आने लगी है साथ ही dryness भी कम होने लगेगी।
आप इनमें से कोई भी उपाय का इस्तेमाल कर सकती है । आपकी स्किन की ड्राई होने की समस्या कुछ ही दिनों में दूर हो जाएगी।
स्किन केयर से संबंधित और टिप्स और होम remedies जानने के लिए मेरे ब्लॉक को प्रतिदिन पढ़ते रहिए धन्यवाद !






0 Comments