आंखों के dark circle हटाने के सबसे असरदार और घरेलू तरीके -
चेहरे की ख़ूबसूरती में आंखों का बहुत बड़ा योगदान होता है आपकी आंखे जितनी खूबसूरत होगी आपका चेहरा उतना ही अच्छा लगेगा । आज के समय में आंखों में काले घेरे बहुत आम समस्या हो गई है ये समस्या ज्यादातर हर एक में देखने को मिलती है खासकर महिलाओं और लड़कियों में
काले घेरे होने के कारण हमारे चेहरे की खूबसूरती कम होने लगती हैं । अगर आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल हैं, तो उसे अवॉइड करने के बजाय उसे भी समझने की कोशिश करे. ये डार्क सर्कल आपकी हेल्थ के बारे में काफी कुछ कहते हैं.
आज के समय में लोग ज्यादा से ज्यादा समय phone में बिताने लगे हैं।
जिसका सबसे ज्यादा असर हमारी आंखों पर भी पड़ता है। आवश्यकता से अधिक फोन और लैपटॉप इस्तेमाल करने से हमारी आंखों पर जोर पड़ता है उसके कारण हमारी आंखों में डार्क सर्कल की समस्या होने लगती है। डार्क सर्कल होने के और भी कारण होते हैं जैसे - खाने में उचित आहार ना लेना , कम सोना, पानी कम पीना, हार्मोन्स में बदलाव, इत्यादि।
वैसे तो मार्केट में आपको कई तरह के eye gel, serum मिल जाएंगे लेकिन उन में केमिकल पड़े रहते हैं और आंखें हमारे शरीर का सबसे नाजुक पार्ट होती है तो इसलिए आप बाहर के प्रोडक्ट यूज करने की बजाय घर के बने DI Y प्रोडक्ट ही इस्तेमाल करे ।
आज मै आपको कुछ घरेलू टिप्स बताने वाली हू । जो नेचुरल तो है ही साथ में आपकी आंखों पर कोई नुकसान भी नही करने वाले ।
खीरा --
डार्क सर्कल के लिए खीरा काफी असरदार माना जाता है जो डार्क सर्कल तो सही करता ही है साथ ही आंखों को भी आराम देता है । क्योंकि ये काफी कूलिंग इफेक्ट वाला होता है
ये आंखों के आसपास उचित ब्लड सर्कुलेशन (blood circulation) को बढ़ावा देता है, जो बदले में डार्क स्किन को लाइट करता है
इसके लिए आप एक खीरा ले उसको ग्राइंडर में डालकर उसका रस एक कटोरी में निकाल लें । अब उसमे 1- चम्मच नींबू का रस
2- चम्मच गुलाब जल डालकर सबको अच्छे से मिला ले। और उसको ice tray में डालकर जमने के लिए रख दे ।
आप दिन में कम से कम 2 बार उस ice cube से आंखों के आसपास 5-6 मिनट के लिए उससे मसाज करे । उसको ऐसे ही लगा छोड़ दे और 10 मिनट के बाद अपने चेहरे को को पानी से साफ कर ले।
१ सप्ताह में धीरे-धीरे आपके dark circle कम होने लगेंगे।
आलू --
इसके लिए आप एक आलू को छीलकर उसको पीसकर उसका रस एक कटोरी में निकाल ले। अब इसमें 1- चम्मच ग्लिसरीन,
1- चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर एक पतला सा पेस्ट बना लें।
अब इसको अपने आंखों के चारों तरफ जहां आपको डार्क सर्कल की समस्या है इस पेस्ट को लगा ले । 15 - 20 मिनट के बाद चेहरे को पानी से साफ कर ले।
यह काफी असरदार नुस्का है आपको ५-६ दिन में ही इसका असर साफ दिखने लगेगा।
टमाटर --
टमाटर में लाइकोपीन पाया जाता है , जो आंखों के नीचे काले रंग को कम करता है।
इसमें मॉइस्चराइजिंग (moisturizing) और रेजेनेरेटिंग (regenerating) गुण होते हैं, जो डार्क सर्कल्स को दूर करने में मदद करते हैं।
इसके लिए आप एक टमाटर ले और उसको अच्छे से पीस के उसका पेस्ट बना लें ।
अब उसमे 1- चम्मच शहद, 1/2- चम्मच नींबू का रस मिलाकर सबको अच्छे से मिक्स कर ले ।
इस पेस्ट को आप अपने आंखों के चारों तरफ ओर डार्क सर्कल वाले एरिया में लगा ले।15-20 मिनट इसको लगा रहने दे ।और फिर सादे पानी से अपने चेहरे को साफ कर ले।
कुछ ही दिनों में आपको डार्क सर्कल छुटकारा मिल जाएगा ।
बेसन- हल्दी eye mask -
या एक नेचुरल eye mask है जो आपकी आंखों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा।
यह पूरी तरह से नेचुरल और हर्बल है । तो आप आराम से इसका इस्तेमाल कर सकती है
इस eye mask को बनाने के लिए आप एक कटोरी में 1 - चम्मच बेसन, 1/2 - चम्मच हल्दी, 1 - चम्मच गुलाब जल ले , और सबको अच्छे से मिक्स करके इसका पैक बना ले । आपका eye mask तैयार है अब आप इसको अपने आंखों के चारों तरफ लगा ले । और 20 मिनट के बाद अपने आंखों को पानी से साफ कर ले । यह आई मास्क काफी असरदार है । आप चाहे तो इसको ज्यादा मात्रा में बनाकर फ्रिज में स्टोर करके भी रख सकती हैं । कुछ दिनों में डार्क सर्कल तो कम होंगे ही साथ अन्य समस्याएं जैसे -आंखों के पास सूजन, आंखों के आसपास की स्किन ढीली पड़ गई है वो सभी समस्याएं भी ये मास्क लगाने से सही हो जाएगी।
डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए आप इनमें से कोई भी उपाय अपना सकते हैं। आपको कुछ ही दिनों में बहुत अच्छे परिणाम मिल जाएंगे।





1 Comments
thanqu so much ..... your blogs are too gud
ReplyDelete